तहसील में वोट रलिस्ट की आपत्ति को लेकर आए दो पक्ष भिड़ गए और जमकर पथराव किया इससे तहसील में भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
मंगलवार को भमोरी खुर्द की वोटर लिस्ट की आपत्ति को लेकर दो तहसील में पहुंचे। दोनों पक्षों में वोटर लिस्ट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। इसको देखते हुए भगदड़ मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और आलाधिकारियों ने मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। दूसरी ओर गांव हरदोई की वोटर लिस्ट में दूसरे गांव के लोगों के वोट बढ़ाने को लेकर हंगामा किया और प्रदर्शन करने लगे।