थाना दादों के गांव नगला ढक निवासी घनश्याम सिंह व मुलायम सिंह के बीच छेड़छाड़ को लेकर 9 अगस्त को हुुए झगडे़ में 13 अगस्त को दोनों के बीच चौकी जिरौली पर राजीनामा हो गया था। मंगलवार को उसी झगडे़ को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए औेर जमकर मारपीट होेने लगी। कुछ देर बाद मारपीट पथराव में बदल गई। फिर दोनों तरफ से तमंचा और बंदूूकें निकल आई और फायरिंग होने लगी ।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ओर सेे कम से कम एक दर्जनों फायर हुए हैं। प्रथम पक्ष से घनश्याम गोेली लगनेे से घायल हुआ जबकि इसी पक्ष से मारपीट में सतेंद्र, सरवन सिंह, देवेंद्र, सूरजपाल, चरन सिंह, कलियान सिंह, गुड्डो दवी, गंभीर रूप से घायल हो गये। और दूसरे पक्ष से विजयपाल सिंह, भूरेेलाल घायल हो गए।
सूूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलाें को अलीगढ़ डॉकटरी के लिए भेेजा हैै। एसओ रमाकांत पचौरी ने बताया कि नगला ढक मेें पुरानी रंजिश के कारण मारपीट हुई है। दोनाें पक्षों की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलनेे पर मुुकदमा दर्ज किया जाएगा।