फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली तहसील में दो पक्ष भिड़े, पथराव

Wed, 26 Aug 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में वोट रलिस्ट की आपत्ति को लेकर आए दो पक्ष भिड़ गए और जमकर पथराव किया इससे तहसील में भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


  मंगलवार को भमोरी खुर्द की वोटर लिस्ट की आपत्ति को लेकर दो तहसील में पहुंचे। दोनों पक्षों में वोटर लिस्ट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। इसको देखते हुए भगदड़ मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस और आलाधिकारियों ने मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। दूसरी ओर  गांव हरदोई की वोटर लिस्ट में दूसरे गांव के लोगों के वोट बढ़ाने को लेकर हंगामा किया और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें