फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्लॉट से मिट्टी खोदने को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों तरफ से 10 लोग घायल, घायलों को अस्पताल भेजा

Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसके परिवार की महिलाएं घर के पास खाली प्लॉट की साफ-सफाई कर रहीं थीं। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजेश, रूबी देवी, अंकुश, अर्जुन, प्रेमपाल, पारो घायल हो गए।
विज्ञापन
उपचार के दौरान सीएचसी पर मौजूद मारपीट में घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव टुआमई के मजरा मोहनपुर में 15 अक्तूबर सुबह प्लॉट से मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


मोहनपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे उसके परिवार की महिलाएं घर के पास खाली प्लॉट की साफ-सफाई कर रहीं थीं। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजेश, रूबी देवी, अंकुश, अर्जुन, प्रेमपाल, पारो घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सौरभ का कहना है कि प्लॉट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 

उसके बावजूद भी वह लोग वहां से मिट्टी खोद रहे थे। विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ मारपीट की है, जिससे पूजा, कविता, संजय व सुनील घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें