गांव धनसारी में शाम के समय दो पक्षों के बच्चों में विवाद हुआ, जिसको लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोट आई। घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
धनसारी निवासी फाजमा पत्नी कमरूद्दीन की भतीजा-भतीजे घर के बाहर खेल रही थी। खेल में बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षाें में मारपीट हो गई। इसमें फाजमा, दिलशाद, अकरम व फैसल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
छर्रा सीओ महेश कुमार ने बताया कि 2 जनवरी को गांव धनसारी में शाम के समय दो पक्षों के बच्चों में विवाद हुआ, जिसको लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोट आई। घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।