नई दिल्ली में होने वाले खो खो विश्व कप की आयोजन समिति में अलीगढ़ से दो लोगों को रखा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा और बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह को समिति में जगह दी गई है।
देश में पहली बार होने जा रही खाे-खो विश्वकप के आयोजन समिति में अलीगढ़ जिले से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा और बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विश्वकप नई दिल्ली में 13 से 19 जनवरी तक होगा। इसमें 21 पुरूष और 20 महिला टीम प्रतिभाग कर रही हैं। पहला मैच 13 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गीतांजलि शर्मा को यौन उत्पीड़न समिति का सदस्य बनाया है।