फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, हुआ समाधान

Sun, 05 Mar 2023 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहले जहां होलिका दहन होता था, वहां अब सरकारी अस्पताल बन गया है। पास में ही एक किसान की निजी जमीन पर पिछले काफी समय से होलिका दहन हो रहा है। इस बार खेत में फसल होने और जमीन के खाली न होने से होली नहीं रखी जा सकी है।
विज्ञापन
होलिका दहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील गभाना के थाना लोधा क्षेत्र के रायट गांव में शनिवार को होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की भूमि होली न रखने देने एवं ईदगाह एवं कब्रिस्तान के नाम पर जमीन घेरने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सांसद सतीश गौतम से भी की। हंगामे की जानकारी पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराते हुए होलिका रखवा दी। गांव रायट में होलिका स्थल पर होलिका रखने को विवाद चल रहा है।

पहले जहां होलिका दहन होता था, वहां अब सरकारी अस्पताल बन गया है। पास में ही एक किसान की निजी जमीन पर पिछले काफी समय से होलिका दहन हो रहा है। इस बार खेत में फसल होने और जमीन के खाली न होने से होली नहीं रखी जा सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ग्राम समाज की भूमि पर होलिका नहीं रखने दे रहे। जबकि ग्राम समाज की करीब 80 बीघा जमीन पर ईदगाह एवं कब्रिस्तान के नाम पर जमीन को घेरा जा रहा है। इस मामले को लेकर वे पिछले दो सप्ताह से अफसरों के पास चक्कर काट रहे हैं।

फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका। इसको लेकर ग्रामीणों ने सांसद सतीश गौतम से इसकी शिकायत की। उन्होंने अफसरों को समस्या का निदान कराने को कहा तो एसडीएम गभाना केबी सिंह एवं सीओ गभाना सुमन कनौजिया शाम को गांव में पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों एवं प्रधान पक्ष से बातचीत की और होलिका दहन स्थल का निर्धारण कराकर समस्या का समाधान करा दिया। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि गांव में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। विवाद का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें