फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर महिला ने जन्मा बच्चा, पर बच न सका, अस्पताल में मृत घोषित

Sat, 04 Mar 2023 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिहार के गया जिले की एक महिला प्रसव पीड़ा होने पर तड़फ रही थी। गस्त के दौरान आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की सदस्य काजल एवं चाइल्ड लाइन की महिला टीम ने पहुंचकर कपड़े से घेराव कर महिला की डिलेवरी करवायी।
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित एक महिला यात्री की आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने चाइल्ड लाइन की महिला टीम के सहयोग से डिलेवरी करायी। इस दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


आरपीएफ के एसएसआई अमित चौधरी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या दो पर बिहार के गया जिले की एक महिला प्रसव पीड़ा होने पर तड़फ रही थी। गस्त के दौरान आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की सदस्य काजल एवं चाइल्ड लाइन की महिला टीम ने पहुंचकर कपड़े से घेराव कर महिला की डिलेवरी करवायी।

महिला की बहन जयंती भी मौजूद रही। महिला को रेलवे अस्पताल के डॉ. एएस देव ने महिला को जिला अस्पताल मलखान सिंह के लिए रेफर कर दिया। महिला एवं नवजात बच्चे को एंबुलेंस की मदद से मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने नवजात बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें