फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कक्षा 11वीं के छात्र की हत्या में दो और गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 06 Mar 2025 10:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के बड़े बेटे मो. कैफ की 1 मार्च दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक छात्र मो. कैफ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में एएमयू स्कूल के 11वीं के छात्र मो. कैफ की हत्या में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने 5 मार्च को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को 4 मार्च को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के बड़े बेटे मो. कैफ (18) की 1 मार्च दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपी अयान आबिद उर्फ प्रिंस को पुलिस जेल भेज चुकी है। 

5 मार्च देर शाम अथर व समर नाम के दो आरोपी भी दबोचे गए हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही थी। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ जारी है। तीन अन्य की तलाश में टीम लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें