फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़ियागंज में जुलूस निकालने के मामले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
कौड़ियागंज में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जुलूस निकालने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि गत शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज में बच्चों की भीड़ के साथ मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। इसमें नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। जिससे कस्बे का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर जुलूस निकालने वालों को दौड़ा दिया था। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर मामले में धारा 147/188/505/120 बी भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 83(2) बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को आरोपी उमर व नजमुद्दीन निवासी कौड़ियागंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें