गांव किनुआं में 20 अगस्त की रात को जंगल में बनी गौशाला से नौ गोवंश लापता हो गए थे। 21 अगस्त की सुबह तलाश की गई तो तीन के अवशेष पास के खेतों में पड़े मिले थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। ग्राम प्रधान कुसमलता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
चंडौस कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गौकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली के गांव किनुआं में 20 अगस्त की रात को जंगल में बनी गौशाला से नौ गौवंश लापता हो गए थे। 21 अगस्त की सुबह तलाश की गई तो तीन के अवशेष पास के खेतों में पड़े मिले थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। ग्राम प्रधान कुसमलता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार को पुलिस ने सूचना पर चंडौस के गांव अजना निवासी गुलफान व बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव अजीजाबाद निवासी फयाज खान की गाड़ी को चेक किया। उसमें से पशुओं को बेहोश करने वाले इंजेक्शन, तमंचा, चाकू बरामद हुए। दोनों गोकशी के आरोपी हैं। गिरफ्तारी की सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक व सीओ गभाना सुमन कनौजिया भी चंडौस कोतवाली पहुंच गए। दोनों को यहां से जेल भेज दिया गया।