फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रिकवरी एजेंट से जनकपुरी में दिनदहाड़े लूटे दो लाख रुपये, मुकदमा दर्ज किया

Thu, 08 Aug 2024 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गौरव शंकर एक निजी कंपनी में केयरटेकर कलेक्शन कर्मी है। वह शहर में अपनी कंपनी के लिए वसूली कर मैरिस रोड से रामघाट रोड स्थित एक्सिस बैंक जा रहा था। पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आ धमके। उनकी बाइक को पैर मारकर गिरा दिया और फिर कंधे पर टंगा रुपयों का बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन
लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में 6 अगस्त दोपहर एक रिकवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए गए। यह घटना उस समय हुई, जब एजेंट रिकवरी के रुपये एकत्रित करके जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह मुकदमा आगरा रोड शांति कुंज कॉलोनी निवासी गौरव शंकर ने दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार, वह एक निजी कंपनी में केयरटेकर कलेक्शन कर्मी है। मंगलवार दोपहर वह शहर में अपनी कंपनी के लिए वसूली कर मैरिस रोड से रामघाट रोड स्थित एक्सिस बैंक जा रहा था। इसी दौरान जनकपुरी के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आ धमके। उनकी बाइक को पैर मारकर गिरा दिया और फिर कंधे पर टंगा रुपयों का बैग लेकर भागने लगे। विरोध पर तमंचा दिखाकर धमकाते हुए बैग ले गए। 

बैग में 2.29 लाख रुपये रखे थे। शोर पर आसपास की भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस आ गई। काफी देर तक आसपास के सीसीटीवी देखे गए जिसमें दो बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। बदमाश मास्क लगाए हुए थे। बाइक पर नंबर नहीं है। इस मामले में इंस्पेक्टर क्वार्सी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी बदमाशों को तलाशने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें