दो मजदूरों ने दरोगा से कहीं जाने के लिए किराया मांगा। दरोगा ने किराया देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने किसी अन्य वाहन में बिठाने के लिए कहा। इसके लिए भी दरोगा ने साफ मना कर दिया। जिस पर गुस्साए दोनों मजदूरों ने दरोगा को सरिया से प्रहार कर दौड़ा-दौड़कर पीटा।
अलीगढ़ के थाना रोरावर में तैनात दरोगा राघवेंद्र सिंह की खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी थी। दो मजदूरों ने किराया न देने पर दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों पर आरोप है कि दोनों ने दरोगा से कहीं जाने के लिए किराया मांगा था। दरोगा ने किराया देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने किसी अन्य वाहन में बिठाने के लिए कहा। इस पर भी दरोगा ने साफ मना कर दिया। जिस पर गुस्साए दोनों मजदूरों ने दरोगा को सरिया से प्रहार कर दौड़ा-दौड़कर पीटा।
जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। दरोगा के माथे व हाथ में चोट आ गई। पुलिस घायल दरोगा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस की दो टीमों ने भाग रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सीओ नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि 16 दिसंब दोपहर करीब 12.30 बजे थाना रोरावर में उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। वहां उनके साथ देवरिया से आए दो मजदूरों ने मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई। उप निरीक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।