फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की मौत की सूचना पर गांव जरैठ से कार से गये लोगों की लौटते समय नदरई पुल के पास एक स्कूल पर मैक्स से टकरायी कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा, दो की मौत
विज्ञापन

- तीन लोग घायल जिनमें दो को आगरा किया गया रेफर
- हादसे से गंगीरी के जरैठ व बिलौना गांव में छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
गंगीरी (अलीगढ़)। एटा जनपद के गांव किलनमऊ में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कार से गंगीरी के गांव जरैठ लौट रहे पांच लोग कासगंज जनपद के नदरई पुल पार करते ही हादसे का शिकार हो गए। मैक्स गाड़ी की टक्कर लगने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव जरैठ निवासी सतेंद्र सिंह की ससुराल एटा जनपद के किलनमऊ गांव में है। साले की मौत की सूचना पर सतेंद्र अपनी मां सूरजा देवी, पिता सरदार सिंह, ताऊ त्रिमल सिंह (60) पुत्र डालचंद्र और फुफिया सास सुमन देवी (50) सुरेश चंद्र निवासी गांव बिलौना के साथ स्विफ्ट कार से सोमवार की सुबह किलनमऊ गांव गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होकर सभी दोपहर के समय अपने गांव लौट रहे थे। कार सतेंद्र सिंह चला रहे थे। कासगंज जनपद के नदरई पुल को पार करते ही एक स्कूल के पास मैक्स गाड़ी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में त्रिमल सिंह व सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतेंद्र और उनकी उनकी मां सूरजा देवी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। इस हादसे से गांव जरैठ व बिलौना में दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें