फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझा घर का चिराग: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्त की मौत, एक हुआ घायल

Mon, 23 Jun 2025 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आयुष का गभाना क्षेत्र से ही 22 जून की शाम रोका हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था। शादी की तीन जुलाई भी नियत हो गई थी। रोका के चंद घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदल गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
मृतक कुलदीप और आयुष - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना थाना अंतर्गत गांव कुलवा में 22 जून की रात्रि 12बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना में मारे गए एक युवक की 10 दिन बाद शादी थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव सांगौर निवासी भूपेंद्र सिंह के 21 वर्षीय आयुष का 22 जून को रोका समारोह था। जिसमें  आए सुमेरपुर निवासी 23 वर्षीय दोस्त कुलदीप सिंह पुत्र कौशल को आयुष कार्यक्रम करने के बाद पार्टी कर गांव के ही टिंकू के साथ बाइक से छोडने सुमेरपुर जा रहे थे। जैसे ही तीनों गांव कुलवा से निकले ही थे कि सुमेरपुर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  साथी युवक ने काफी देर तक एंबुलेंस बुलाने को काल किया, पर करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में सूचना पर आई पुलिस ने तीनों को वाहन से जिला अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप, आयुष को मृत घोषित कर दिया। घायल टिंकू का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।  पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली की पहचान कर गांव से पकड लिया। चालक भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुझा घर का चिराग

भूपेंद्र सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास एक बेटी, एक बेटा था। बेटी की पांच साल पहले शादी कर दी। इकलौता बेटा आयुष  पिता का कामकाज में हाथ बंटाता था, जिसे हादसे ने छीन लिया।  

खुशियां मातम में बदलीं 
आयुष का गभाना क्षेत्र से ही 22 जून की शाम रोका हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था। शादी की तीन जुलाई भी नियत हो गई थी। रोका के चंद घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदल गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें