कस्बा के एक स्विमिंग पूल में मंगलवार सुबह युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक युवक को कार में उठा ले जाने के बाद पीटकर छोड़ दिया। दूसरे गुट ने भी एक युवक को दौड़ाकर पीटने के बाद फायरिंग करतेे हुए भाग गए।
कस्बा के लोगों का कहना है कि मंगलवार को नगला बंजारा, भूतगढ़ी, नगला पदम आदि गांवों के युवक एक स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई।
इस पर एक गुट के लोग दूसरे गुट के एक युवक को दौड़ाकर लहूलुहान करने के बाद फायरिंग करतेे हुए भाग गए। इससे कस्बे में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ज्ञात रहे कि सोमवार थाने में दी गई फिरोजपुर गांव के युवकों ने शाहपुर के समीप मारपीट करने और एक युवक की चेन छीनने की शिकायत की थी। यह मामला भी स्विमिंग पूल का बताया गया है।