फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज विवाद की रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मायके पक्ष के तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कटरा मलोई में बुधवार शाम दहेज विवाद की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में मायके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जहां से गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुशबू पत्नी अनूप निवासी उमरायपुर, हाथरस की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व दहेज को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था। वर्तमान में खुशबू अपने दो बच्चों के साथ अलग रह रही है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

बुधवार को खुशबू अपने भाइयों के साथ न्यायालय में तारीख करने के बाद गांव कटरा आई थी। आरोप है कि इसी दौरान ससुराल पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें खुशबू के भाई मुकेश, मयंक राघव और जय राघव घायल हो गए। थाना प्रभारी सतीशचंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें