फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 55 का विवाह, चार का हुआ निकाह

Thu, 23 Jul 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहिता को उपहार भेंट करते ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत बुधवार को कस्बे के एक फार्म हाउस में आयोजन हुआ। इसमें 55 हिंदू जोड़ों का विवाह हुआ और चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। आयोजकों की ओर से सभी नवदंपतियों को शुभाशीष सहित उपहार दिए गए।
विज्ञापन


गोंडा के साथ ही खैर और इगलास ब्लॉक सहित नगर पंचायत इगलास से 73 पंजीकरण हुए थे, लेकिन 59 जोड़े ही पहुंचे। दोपहर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंत्रोच्चारण के बीच 55 हिंदू जोड़ों का विवाह, वहीं कुरान की आयतों के साथ चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।

आयोजन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह जबकि संचालन दिनेश आर्य ने किया। ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से दिए जाने वाले उपहार भेंट करने के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कहा कि प्रदेश सरकार इतनी बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को विवाह के बंधन में बांधने का पुनीत कार्य कर रही है।
विज्ञापन


यहां से इतने जोड़े हुए शामिल
गोंडा ब्लॉक से 27, खैर ब्लॉक से नौ, इगलास ब्लॉक से 18 और नगर पंचायत इगलास से पांच जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी खैर व गोंडा आदिल फैज, खंड विकास अधिकारी इगलास चैतन्य पाठक, एडीओ समाज कल्याण बबलू कुमार, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें