फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाट टकराने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग में दो घायल

विज्ञापन
चंडौस के गंगेई गांव में पथराव करते लोग। - फोटो : Videograb
विज्ञापन
चंडौस कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेई में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गली में खाट टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला मारपीट, पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसमें एक पक्ष से कमाल खान और दूसरे पक्ष से बिलाल खान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चंडौस सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से हैं और पूर्व में भी इनके बीच विवाद हो चुका है।



पुलिस के अनुसार देर शाम तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली थी, हालांकि मामले की जांच जारी है। सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर फायरिंग की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें