फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने को लेकर भिड़े बराती-घराती, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में बुधवार रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में दुल्हन पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक हमलावर को पकड़ लिया गया था लेकिन लैपर्ड पुलिस ने उसको छोड़ दिया। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि एटा जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव भवीपुर के आकाश ने अपनी बहन की शादी गोविंद नगर के विशाल से तय की थी। बुधवार रात एटा से दुल्हन पक्ष के लोग अलीगढ़ आए थे। जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, उसी समय दुल्हन पक्ष की ओर से कुछ युवतियां डीजे पर डांस कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हा पक्ष से कुछ युवक नशे में धुत होकर डीजे पर डांस करने लगे। इस बात का दुल्हन पक्ष की ओर से आकाश, अखिल, निखिल, विशाल व रजत आदि ने विरोध किया। इस पर युवक भड़क गए और कहा कि हम बराती हैं, हमें कौन रोकेगा।
इस पर घराती पक्ष और बराती पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई और हमलावरों ने धारदार हथियारों से आकाश, अखिल, निखिल, विशाल और रजत को हमला करके घायल कर दिया। अफरातफरी के बीच दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। सूचना पर लैपर्ड पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पकड़ा गया युवक लैपर्ड पुलिस का परिचित था, इसलिए उसको थाने लाकर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया था। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बताया गया है कि बराती पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोग मामले को बातचीत के माध्यम से निपटाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें