फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर तीन-तीन दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सफाई मजदूर संघ का चुनाव 15 दिसंबर को है। आज अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर तीन-तीन नेताओं ने नामांकन किया है। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद पर प्रदीप भंडारी, राजकुमार खन्ना एवं शिव कुमार पहलवान ने मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार राय के समक्ष दावेदारी ठोकी है। वहीं महामंत्री पद पर राधेलाल धूरी, सुनील टूंडा एवं महेश ने नामांकन किया है। सफाई कर्मचारी गणेश वाल्मीकि एवं दीपू कांति की मौत के कारण नामांकन प्रक्रिया में पूर्व वाला जोश एवं उत्साह नहीं दिखा।
कर्मचारी नेता समर्थकों के साथ पहुंचे और चुनाव अधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान, पूर्व अध्यक्ष राधेयाम केला, आनंद शास्त्री, बबलू कमल, विमल कुमार प्रेम, राहुल चेतन, ध्रुव वाल्मीकि, सतीश कौशिक, कपिल भंडारी, राजीव चौहान, राजेंद्र चौहान, गुड्डू, दीपक, नितिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें