फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR: आय कर रिटर्न जमा करने के दो दिन शेष, अब तक 85 फीसदी जमा हुए

Tue, 30 Jul 2024 01:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

1 अगस्त से पेनाल्टी के साथ ही रिटर्न जमा होगा। जिसमें पांच लाख तक सालाना आय वालों को एक हजार रुपये और पांच लाख से ज्यादा आय पर पांच हजार रुपये पेनाल्टी देनी होगी। 
विज्ञापन
आईटीआर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय कर रिटर्न जमा करने के लिए दो दिन 30 और 31 जुलाई का समय और शेष है, इसके बाद पेनाल्टी के साथ ही रिटर्न जमा होगा। 

विज्ञापन


अलीगढ़ आयकर रेंज कार्यालय में सात जिले हैं। इसमें अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और फर्रुखाबाद शामिल हैं। इन जिलों से तकरीबन 2.90 लाख रिटर्न जमा होने हैं, इसमें 85 फीसदी जमा हो गए हैं।
विज्ञापन


सीए एसोसिएशन अलीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सीए विजय कुमार ने बताया कि अलीगढ़ जिले में लगभग 1.90 लाख आयकर रिटर्न जमा होते हैं। शेष छह जिलों में लगभग एक लाख आयकर रिटर्न जमा होते हैं। इस तरह से कुल संख्या 2.90 लाख होती है। 85 फीसदी रिटर्न जमा हो चुके हैं, बाकी दो दिन में जमा होने की उम्मीद है।  1 अगस्त से पेनाल्टी के साथ ही रिटर्न जमा होगा। जिसमें पांच लाख तक सालाना आय वालों को एक हजार रुपये और पांच लाख से ज्यादा आय पर पांच हजार रुपये पेनाल्टी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें