गत 7 मई को दाऊद खां रेलवे स्टेशन के पास आनंद विहार से पटना जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेन को दो रुपये के सिक्के से सिग्नल फेल कर रोका गया था। इसके बाद बदमाशों ने ट्रेन के कोच संख्या एस-1 में सवार यात्री मालती देवी पत्नी एसके तिवारी निवासी प्रयागराज से मोबाइल फोन व छह हजार रुपये, शमीम अंसारी निवासी लखीसराय, प्रयागराज से आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व नगदी लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित ट्रेन यात्रियों ने कानपुर स्टेशन पर जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
लवकुश हिस्ट्रीशीटर, गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड में भी दर्ज हैं मामले
सीओ के अनुसार आरोपी लवकुश पर प्रदेश में रामपुर, अलीगढ़, लक्सर हरिद्वार, हैदराबाद, गुजरात और दिल्ली सहित कई राज्यों में आउटर पर ट्रेन रोककर लूटपाट करने के मामले दर्ज हैं। जीआरपी अलीगढ़ में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसे 2016 में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से वारदात करने लगा और तब से फरार चल रहा था।