फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांड की टक्कर में कल हुई दो भाइयों की मौत, आज होमगार्ड भी चल बसा

Mon, 17 Jul 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिजेंद्र सिंह को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। लोधा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय से तीन मौतों पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री की ओर से परिवार को संवेदना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास रविवार को सांड़ के टकराने से जख्मी होमगार्ड की भी मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो भाइयों की रविवार को मौत हो चुकी है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

विज्ञापन


गोंडा के करहला निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड बिजेंद्र सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वे रविवार को जिला अस्पताल से अपनी ड्यूटी खत्म कर रोजाना की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव सदलपुर के पास सांड़ बीच रास्ते में आ गया और बाइक टकराने से वे जख्मी हो गए। इस दौरान दूसरी बाइक टकराने से नगला माली के सौरभ व फुफेरे भाई जानकी नगर निवासी डीलेश भी जख्मी हुए थे। दोनों भाइयों की तो रविवार को ही मौत हो गई। 

 वहीं बिजेंद्र सिंह को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। लोधा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय से तीन मौतों पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री की ओर से परिवार को संवेदना व्यक्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें