फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा से ग्रुरुग्राम जा रहे दो भाइयों की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विजय का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर बाईपास चौराहे के पास शनिवार सुबह-सुबह सड़क दुर्घटना में एटा के रहने वाले बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एटा से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को रौंदता हुआ भाग गया। पुलिस के जरिये मिली खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन यहां आए और पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए।
विज्ञापन

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर के किसान राजेश यादव के छह बच्चों में तीसरे नंबर का विजय (21) गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि चौथे नंबर का पुष्पेंद्र (19) विजय के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों दो दिन पहले किसी जरूरी काम के चलते बाइक से एटा अपने गांव आए थे। वहां से शनिवार सुबह गुरुग्राम जाने के लिए निकले थे। बाइक विजय चला रहा था, जबकि पुष्पेंद्र पीछे बैठा था। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही बाइक खेरेश्वर चौराहे के पास हनुमान मूर्ति के सामने पहुंची, तभी सामने से आते तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया।
मगर, सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा, मगर वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेब में मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ लोधा रामवकील के अनुसार खबर पाकर परिवार के लोग आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की चौराहे के सीसीटीवी आदि की मदद से पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पुष्पेन्द्र का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें