गांव ऐंचना के पास बमोती मोड़ पर 31 दिसंबर को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रिंकू (31) पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव बरका खैर 31 दिसंबर की शाम करीब छह बजे अलीगढ़ सासनी गेट से बाइक से अपने गांव आ रहा थे। रास्ते में बमोती मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौक पर आ गई।
घायल हालत में दोंनो बाइक सवारों को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दूसरी बाइक सवार युवक का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था। पांच वर्षीय बेटा है।