गांव बलकन नगरिया निवासी बाइक सवार दो युवकों को रास्ते में रोक कर पांच लोगों ने पीट दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
शिवा पुत्र विजयपाल सिंह का कहना है कि वह 31 दिसंबर की सुबह साढ़े दस बजे इगलास से गांव बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसके साथ दीपक कुमार बैठा हुआ था। पथवारी के समीप अंशुल चौधरी व अतुल चौधरी, सूरज, मनीष निवासीगण गहलऊ तथा भीमा निवासी चामड़ (भैंया) थाना गोंड़ा मिले।
आरोप है कि इन लोगों ने शिवा व दीपक को पीटा। लोहे की रॉड से बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।