फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दलाल प्रकरण में सपा नेता सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों मरीजों को जबरन उठाकर निजी नर्सिंग होम में ले जाने और दलालों में हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद सपा नेता शान मियां सहित दोनों पक्षों से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को इन्हें अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जिसके बाद इनको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया धौर्रा माफी के रहने वाले शादान नाम के व्यक्ति ने तहरीर दी थी जिसमें कहा गया था कि धौर्रा माफी का रहने वाला शान मियां उसके साथ मारपीट करता है। धमकी देता है और रंगदारी मांगता है। जिसके बाद शान मियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद शान मियां की ओर से भी धौर्रा माफी निवासी शादान के खिलाफ तहरीर दी गई। इसमें भी इसी प्रकार के आरोप लगाए गए। शान मियां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शादान के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इन दोनों पक्षों में मेडिकल कॉलेज में आए मरीज को निजी नर्सिंग होम में ले जाने को लेकर पिछले दिनों जमकर मारपीट हुई थी। इस कहासुनी का एक वीडियो भी सामने आया जिसके बाद यह पूरा प्रकरण खुला था। मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इस प्रकरण को लेकर पहले ही अपनी चिंता जाहिर कर चुकी है और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर चुकी है। आरडीए की अपील पर कुछ दिन पहले एसपी सिटी अभिषेक ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हालात का जायजा लिया थ्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें