फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को गोली मारने में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर के ऊपर से पड़ोसी बिजली की लाइन में कटिया डालते थे। इसका लक्ष्मण सिंह विरोध करते थे। 8 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने उनके लक्ष्मण सिंह को पीटा। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8 मार्च को खैर के गांव दरकन नगलिया में मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपी दीपक पुत्र चंद्रमणि शर्मा और संदीप पुत्र सत्यदेव शर्मा को पुलिस ने 7 अप्रैल को टैटीगांव रोड से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गांव निवासी अंजू देवी के अनुसार उनके घर के ऊपर से पड़ोसी बिजली की लाइन में कटिया डालते थे। उनके पति लक्ष्मण सिंह विरोध करते थे। 8 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे मोहन स्वरूप, विपिन शर्मा, सुशील, संदीप, कुलदीप, प्रदीप, हरीमोहन, दीपक सहित दीपक त्यागी और ध्रुव शर्मा निवासी मालीपुरा कस्बा खैर ने उनके पति को पीटा। दीपक त्यागी, विपिन शर्मा व हरीओम ने उनके पति को लक्ष्मण सिंह को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस विपिन व कुलदीप को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें