एएमयू बाब ए सैयद पर एएमयू बीई छात्रों को समझाते प्रॉक्टर टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इवनिंग) के छात्रों ने फीस में कमी किए जाने की मांग को लेकर बाब ए सैयद पर धरना देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को समझा-बुझाकर कंट्रोलर से बात करवाई। इसके बाद छात्रों को किस्तों में फीस जमा करने को कहा गया।
विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इवनिंग) के 20 छात्र हैं। इन छात्रों की कक्षाएं सेल्फ फाइनेंस के माध्यम से संचालित की जाती हैं। छात्रों ने बताया कि उनसे ट्यूशन फीस के अलावा इस बार अन्य सभी फीस ली जा रही हैं, जो सामान्य परिस्थितियों में (जैसे- लाइब्रेरी आदि) ली जाती हैं। जबकि कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं। फीस भी एक साथ जमा करने के लिए कहा जा रहा है। इसको लेकर छात्र बाब ए सैयद पहुंच गए। मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम भी पहुंच गई। प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए उनसे किस्तों में फीस जमा करने को कहा गया है। इसके साथ ही मामले का हल हो गया।