फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की साइकिल से लदा ट्रक चोरी

Fri, 03 Jul 2015 01:41 AM IST
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के खैर रोड जलालपुर पुलिस चौकी के पास से बृहस्पतिवार देर शाम लाखों रुपये कीमत की साइकिलों से भरा ट्रक चोरी हो गया। घटना उस समय हुई, जब साहिबाबाद से उड़ीसा माल लेकर जा रहा ट्रक चालक अपने घर पर खाना खाने के लिए रुक गया था और ट्रक को चौकी के पास पंप पर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने जिले में नाकेबंदी शुरू   करा दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से रामनगर देहली गेट निवासी हरिओम पेशे से ट्रक चालक व खुद ही मालिक है। वह बृहस्पतिवार दुपहर साहिबाबाद से नामी साइकिल कंपनी की लाखों रुपये कीमत की नई साइकिलें लेकर उड़ीसा के लिए रवाना हुआ। शाम करीब चार बजे वह अपने घर खाना खाने के लिए रुका। इस दौरान ट्रक उसने चौकी के पास पंप पर खड़ा कर दिया। देर शाम आठ बजे जब वह आया तो ट्रक गायब था। एसओ देहली गेट के अनुसार तलाश शुरू कर दी गई है। चोरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें