फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघराने की जमीन बेच करोड़ाां हड़पे

Fri, 03 Jul 2015 01:39 AM IST
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के एक राजघराने की मथुरा के गोवर्धन स्थित बेशकीमती जमीन पर फर्जीवाड़ा करते हुए अकराबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर ने सूबे की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के एक दिग्गज नेता सहित पांच बड़ी पार्टियों को चार करोड़ की चपत लगा दी। आलम यह है कि कुछ समय पहले तक साइकिल पर चलने वाला डीलर अब महंगी गाड़ी में फर्राटा भर रहा है और सपा नेता को छोड़ सभी पार्टियों से रुपये लेने या उनसे करार करने की बात सिरे से खारिज कर रहा है। मगर इस डीलर के हाथों ठगी गई लखनऊ की पार्टी ने आईजी जोन के सामने साक्ष्य रखे, जिसके आधार पर इस डीलर के खिलाफ बुधवार को अकराबाद थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ की कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर एचडी/2/15 निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र शीशपाल सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार अकराबाद के गांव अधौन निवासी बादाम सिंह ने 2010 से 2011 के मध्य जमीन खरीदने व कर्ज चुकाने के नाम पर एडवांस में कुल 35 लाख रुपये लिए। इसके अलावा 20 लाख रुपया अन्य मदों में लिए। शर्त थी कि अगर समय पर रकम वापस नहीं की तो जमीन में सहखातेदार बना लूंगा। मगर समय पर न तो रुपये किए और पता चला कि उसने अन्य पार्टियों से कुल 4 करोड़ रुपया ले लिया है। 10 जून को जब वह बादाम सिंह से तगादा करने पहुंचा तो गांव में उसने व परिजन मिलकर मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें