फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
रामघाट रोड पर रात नौ बजे के करीब सफेद पुरा गांव के निकट अलीगढ़ से अपने घर अतरौली लौट रहे स्कूटी सवार दो दोस्तों को सीमेंट लदे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अतरौली कस्बे के मोहल्ला पीर बहादुर निवासी जुबेर अंसारी (24) पुत्र जहीर अहमद अपने दोस्त अली अब्बास जैदी (25) पुत्र मोहम्मद अफसर जैदी बुधवार रात करीब नौ बजे स्कूटी से अलीगढ़ से वापस अतरौली लौट रहे थे। जैसे ही थाना क्षेत्र के सफेद पुरा गांव के निकट पहुंचे सामने से ओवरटेक कर आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।
जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सोहन लाल वर्मा ने स्कूटी नंबर ट्रेस कर परिजनों को घटना कि जानकारी दी और शवों पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजनों ने उनकी शिनाख्त जुबेर अंसारी व अली अब्बास जैदी के रूप में की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जुबेर अंसारी की कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान है तथा वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी पांच माह पूर्व ही शादी हुई थी। वहीं, अली अब्बास दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। जिसकी कस्बे में मोबाइल शॉप की दुकान थी। दोनों मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें