फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्सी में राजमिस्त्री के परिवार को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव भाईबेग में बदमाशों ने एक राज मिस्त्री के घर में घुसकर लुटेरों ने परिजनों को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिए। मंगलवार की रात को हुई इस लूट की घटना के बाद बुधवार सुबह एसपी सिटी कुलदीप गुनावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र क्षेत्र के गांव भाईबेग के रहने वाले विनोद कुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को घर के सभी लोग खाना आदि खाकर सो गए थे। देर रात को कुछ लोग आए और घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने वालों ने कहा कि उन्हें प्यास लगी है पानी चाहिए। विनोद कुमार ने कहा कि बाहर नल लगा है, पानी पी लो। दरवाजा खटखटाने वालों ने कहा कि नल से पानी आने में समस्या हो रही है, इसलिए हमें पानी दे दिया जाए। विश्वास करते हुए विनोद कुमार ने दरवाजा खोल दिया।
पानी मांगने वाले लुटेरे थे। घर में घुसकर लुटेरों ने घर के सदस्यों को एक कमरे में हथियारों के बल पर बंद कर दिया। इसके बाद विनोद कुमार के घर से 45000 रुपये नगद और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। परिवार के कुछ सदस्यों ने इस दौरान विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। लुटेरों ने परिवार वालों की मोबाइल फोन छीन लिए और कुछ मोबाइल फोन तोड़ भी दिए, जिससे कि लुटेरों के जाने के बाद विनोद कुमार के परिवार वाले आसानी से किसी के साथ संपर्क न कर सकें।
विज्ञापन

लुटेरों के जाने के बाद विनोद कुमार के परिवार वालों ने किसी तरह स्वयं को बंधन से मुक्त कराया और आसपास पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। बुधवार की सुबह एसपी सिटी कुलदीप गुनावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ अनिल समानिया ने बताया कि इस लूट कांड में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें