फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अतरौली में ट्रक ने बाइक सवार किशोर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 22 Aug 2024 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भोला गांव के ही सूरज के साथ बाइक से अतरौली आया था। सामान लेने के बाद दोनों ने अवंतीबाई चौराहा पर एक ठेके पर टिक्की खाई। वहां से सामान बाइक पर रखकर गांव की ओर जाने लगे। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक सूरज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली में अवंतीबाई चौराहा के निकट ट्रक ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 
गांव मोहसिनाबाद निवासी भोला पुत्र तोताराम के घर पर 22 अगस्त को देवी मां की ज्योति जलनी थी। इसका सामान लेने के लिए भोला गांव के ही सूरज (15) पुत्र हरविंदर सिंह के साथ बाइक से अतरौली आया था। सामान लेने के बाद दोनों ने अवंतीबाई चौराहा पर एक ठेके पर टिक्की खाई। वहां से सामान बाइक पर रखकर गांव की ओर जाने लगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान तुलसी डेयरी के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया सूरज के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगा। 
विज्ञापन


एसडीएम अनिल कटियार और सीओ मो. अकमल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हरविंद व मुकेश दो भाइयों के बीच सूरज इकलौता बेटा था। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें