फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सात लाख का सामान लादकर चला ट्रक लापता, एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से ट्रक में सात लाख रुपये का सामान लादा गया था, लेकिन तयशुदा स्थान पर नहीं पहुंचा। इसमें इलेक्ट्राॅनिक आइटम, कपड़े, दवाएं व तीन मोबाइल फोन शामिल थे। जिसका कुल मूल्य 7,35,650 रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोरावर थाना क्षेत्र से सात लाख रुपये का सामान लाद कर चला ट्रक रास्ते में लापता हो गया। एक माह बाद एसएसपी के आदेश पर कंपनी के मैनेजर की तहरीर के आधार पर रोरावर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मैनेजर ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग स्थित गोपालपुरी निवासी जितेंद्र सिंह शेडो टेक्नोलॉजी प्रा.लि. लखनऊ में मैनेजर हैं। कंपनी कोरियर सेवाओं का काम करती हैं। इसी कंपनी की एक शाखा सीएनजी पेट्रोल पंप खैर बाईपास रोड अलीगढ़ में है। इस शाखा से अन्य शाखाओं तक सामान वितरित किया जाता है। बीती 27 फरवरी को अलीगढ़ से ट्रक में सात लाख रुपये का सामान लादा गया था, लेकिन तयशुदा स्थान पर नहीं पहुंचा। इसमें इलेक्ट्राॅनिक आइटम, कपड़े, दवाएं व तीन मोबाइल फोन शामिल थे। जिसका कुल मूल्य 7,35,650 रुपये है।

ट्रक रास्ते में लापता हो जाने की जानकारी मैनेजर को हुई तो उन्होंने आसपास के जिलों में पुलिस को सूचना दी, लेकिन ट्रक का पता नहीं चला। अब कंपनी के मैनेजर ने रोरावर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। रोरावर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें