मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी इस बात को जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का माहौल किस प्रकार से बनना चाहिए, वर्ष 1991 में पहली बार जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी थी तो प्रदेश वासियों को इस बात का एहसास हुआ था। आज विश्व उद्यमिता दिवस एवं नाग पंचमी पर्व का अद्भुत संगम है। 1991 में बाबूजी ने यहां के उद्यमियों को एक नई पहचान देने के लिए अलीगढ़ में तालानगरी की ही स्थापना कर दी। 2017 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुआ। उसी समय से प्रदेश के परम्परागत उद्यम को बढ़ावा देने एवं प्रदेश के इंडस्ट्री सेक्टर को नई पहचान देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का जो कार्य हुआ था, उससे अलीगढ़ की पहचान को भी वैश्विक मान्यता प्राप्त हो रही है।
बाबूजी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर जब भी विचार प्रकट करने का मौका मिला उन्होंने सदैव कहा किवर्ष 1990, 91, 92 के आन्दोलन के परिणामस्वरूप ही आज भव्य राम मन्दिर बन रहा है और वर्ष 2024 के जनवरी माह में 550 वर्षो से अपनी जन्म भूमि से अलग रहे प्रभु श्रीराम भव्य राम मन्दिर में विराजमान होकर हम सभी को आशीर्वाद दे रहे होंगे और यही बाबूजी कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह सब कुछ इसलिए संभव हो सका कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। आज जहां अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर बन रहा है वहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम और प्रदेश भर में विकास की अनेक बड़ी परियोजनाएं जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की थी वह आज मूर्त रूप लेते हुए दिखाई दे रही हैं।
प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का नाम बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर करने का काम किया। मा0 प्रधानमंत्री जी प्रेरणा और मार्गदर्शन से बुलन्दशहर में बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा यह
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीबों के पिछड़ों और गरीबों के उद्धार के लिए कार्य किया। उन्होंने जिस भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण के लिए सत्ता छोड़ी उसे मोदी पूरा कराकर उनका सपना साकार कर रहे हैं। उप मुख्य मंत्री केशव प्रसार मौर्य ने कहा कि 1992 राम मन्दिर निर्माण आन्दोलन के दौरान वह राजनीति में नहीं थे बल्कि आन्दोलन के सिपाही के तौर पर कार्य रहे थे। आज हम सभी का सौभाग्य है कि बाबूजी द्वारा किये गये कार्यों के चलते भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि बाबूजी का नेतृत्व एवं व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके संघर्ष का परिणाम है कि हम प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय औद्योगिक मंत्री पीयुष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व एवं गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के चलते 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया गया। मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने कहा कि बाबूजी ने देश की राजनीति में अपने विचार एवं संकल्प से अमिट छाप छोड़ी है। यहां उमड़ा अपार जनसमूह इस बात का प्रतीक है कि बाबूजी ने निस्वार्थ भाव से जनसेवा की है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ बाबूजी ने ही दिलाई और उनके राजनैतिक जीवन की शुरूआत हुई। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि बाबूजी के नेतृत्व में उन्हें विधायक एवं मंत्री बनने का मौका मिला। जय श्री राम का नारा उन्होंने ही दिया। बाबूजी हिन्दुत्व के प्रतीक थे। भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण की बुनियाद का श्रेय बाबूजी को ही जाता है, वह सदैव अपनी बात पर अडिग रहते थे, बदलते नहीं थे। सांसद एटा राजवीर सिंह ने कहा कि राम काज कीजै बिना मोहे कहां विश्राम रामचरित मानस की ये पंक्तियां बाबूजी कल्याण सिंह पर पूरी तरह सटीक बैठती हैं। आज यहां हम ऐसे व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिसने कभी झुकना नहीं सीखा, जिसने कभी उसूलों से समझौता नहीं किया, जिसने सदैव गांव, गरीब किसानों के हित के लिए काम किया। बाबूजी ने गॉव-गली से निकलकर यूपी की राजनीति में अहम योगदान दिया है।
कार्यक्रम में इन्होंने की शिरकत
- शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी
- मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर
- मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य
- मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राजनैतिक पेंशन तथा राजनैतिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह
- मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह
- मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रौनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग योगेन्द्र उपाध्याय
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डा0 अरूण कुमार सक्सेना
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौ
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग कपिलदेव अग्रवाल
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप
- राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख
- राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल (मन्नू कोरी)
- राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह
- राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी
- राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम
- राजस्व राज्य मंत्री अनूप बाल्मीकी
- केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान
- बीएल वर्मा
- अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन ठा0 रघुराज सिंह
- महापौर प्रशांत सिंघल
- सांसद सतीश गौतम
- राजवीर सिंह दिलेर
- साक्षी महाराज
- विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा
- एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिं
- चौ0 ऋषिपाल सिंह
- जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह
- ठा0 श्यौराज सिंह
- आर0पी0 सिंह
- महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि।