फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train: अलीगढ़-दाऊद खां के बीच 130 किमी गति से पूरा हुआ ट्रायल, इस लाइन पर दौड़ेंगी राजधानी-शताब्दी व वंदे भारत

Tue, 27 Jan 2026 01:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की तीसरी लाइन पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल हो गया है। अब इस नई रेलवे लाइन से राजधानी, शताब्दी व वंदे भारत समेत प्रमुख ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन ट्रायल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाऊद खां रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ के बीच तीसरी रेलवे लाइन पर 25 जनवरी को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। फरवरी के पहले सप्ताह से इस नई रेलवे लाइन से राजधानी, शताब्दी व वंदे भारत समेत प्रमुख ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों के संचालन से ट्रेनें अब बीच रास्ते में खड़ी नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ से दाऊद खां के मध्य साढ़े सात किमी लंबी तीसरी रेलवे लाइन को ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें