फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस के अभाव में महंगा पड़ रहा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से पिसावा होते हुए जटटारी-टप्पल तक लगभग 33 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन इस मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजवेज बस के संचालन के अभाव में लोगों को ऑटो, निजी व डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे सफर महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया है कि अलीगढ़ से आने वाली कुछ रोडवेज बसें केवल पिसावा तक ही जाती हैं और वहीं से वापस लौट जाती हैं। पिसावा से जटटारी-टप्पल की करीब 24 किलोमीटर की दूरी यात्रियों को टेंपो या अन्य निजी साधनों से तय करनी पड़ती है। चंडौस से पिसावा तक भी अधिकांश लोग ऑटो से ही सफर करते हैं। पिसावा क्षेत्र के कई गांव चंडौस ब्लॉक के अंतर्गत आते हैं, जिससे लोगों का प्रशासनिक और अन्य कार्यों के लिए लगातार आवागमन बना रहता है।
वर्तमान में एक रोडवेज बस सुबह छह बजे चंडौस से नोएडा के लिए पिसावा, जटटारी और टप्पल होते हुए जाती है तथा रात में लौटती है। चंडौस चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने कहा कि इस समस्या को परिवहन निगम अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें