फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 12 दिन पूर्व आंधी से गिरा ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं बदला

विज्ञापन
आंधी में गिरे ट्रांसफॉर्मर को दिखाते ग्रामीण। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
चैंडौला सुजानपुर फीडर से जुड़े गांव इज्जतपुर के माजरा गांव निसारपुर में 12 दिन पहले आई तेज आंधी से गिरा ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं बदला गया है। इससे जुड़े आठ ट्यूबवैल बंद पड़े हैं और किसानों का धान की रोपाई का काम नहीं हो पा रहा है। परेशान किसानों ने रविवार को अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान रविदत्त शर्मा, राम सिंह, अमर सिंह, रामलाल, रेवती प्रसाद, अजय पाल शर्मा आदि का कहना है कि आंधी में गिरे ट्रांसफॉर्मर को अभी तक नहीं बदला गया है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से धान की रोपाई लेट हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। एसडीओ ने किसानों को जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें