फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer: परिवहन निगम के तीन एआरएम के तबादले, दो को नई तैनाती, एक रिक्त

Sat, 01 Jul 2023 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एआरएम नरौला राकेश कुमार को साहिबाबाद भेजा गया है। इनके स्थान पर शिकोहाबाद डिपो से राघवेंद्र सिंह चार्ज संभालेंगे। एआरएम कासगंज संजीव कुमार को मैनपुरी भेजा है। इनकी जगह पीलीभीत से आए विजय कुमार गंगवार कासगंज डिपो की कमान संभालेंगे। वहीं एआरएम हाथरस शशि रानी शिकोहाबाद डिपो भेजा है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम ने अलीगढ़ रीजन के तीन एआरएम, दो लेखाकार और रोडवेज वर्कशॉप के एसएम सहित छह अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एआरएम नरौला (अतिरिक्त प्रभार अतरौली) राकेश कुमार को साहिबाबाद भेजा गया है। इनके स्थान पर शिकोहाबाद डिपो से राघवेंद्र सिंह चार्ज संभालेंगे। 

विज्ञापन


एआरएम कासगंज संजीव कुमार को मैनपुरी भेजा है। इनकी जगह पीलीभीत से आए विजय कुमार गंगवार कासगंज डिपो की कमान संभालेंगे। वहीं एआरएम हाथरस शशि रानी शिकोहाबाद डिपो भेजा है। जल्द ही इनके स्थान पर नवीन तैनाती की जाएगी। वर्कशॉप एसएम विनोद कुमार को लखनऊ भेजा गया है। 

वहीं लेखाकार हर्ष गौतम को लखनऊ और लेखाकार राजकुमार को मेरठ भेजा है। इनके स्थान पर अमित गोस्वामी और प्रमोद कुमार इटावा से आए हैं। सहायक विधि अधिकारी विक्रांत पवार को अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें