फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबले से निकली ट्रेन वाह! उस्ताद वाह

Mon, 01 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तबला वादक सनी नियाजी के शास्त्रीय तबला वादन ने कृृष्णांजलि पंडाल में समां बांध दिया। उन्होंने तबले पर अनेक बंदिशें पेश कीं। सनी के तबले से निकली पेशकार कायदा रेला गतें टुकड़े परने तिहाईयें सुनने के बाद जब तबले पर ट्रेन की आवाज निकाली तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


खूब तालियां बजी। बीच- बीच में सनी के छोटे भाई साईम नियाजी और उनके बैंड इबादत के कलाकारों ने स्वर लहरी छेड़कर संगीत इस महफिल को बुलंदी पर पहुंचा दिया।
 
‘सनी नियाजी नाइट’ की शुरूआत सनी नियाजी ने सोलो वादन से किया।  इसके बाद तीन ताल फ र्शबंदी पेश की। तबले पर उनकी अंगुलियों की थिरकन जो भी देख रहा था मंत्रमुग्ध हुआ जा रहा था। कई कायदे पेश किए। छंद टुकड़े गते और चकदा राग, जोग में बंदिश प्रस्तुत कर समूचे कृष्णांजलि पंडाल को झंकृत कर दिया।
विज्ञापन


तबले पर ट्रेन की आवाज निकालकर लोगों को तालियां पीटने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सारंगी पर उनका साथ जीशान अब्बास ने किया। सनी नियाजी ने जिस महफिल को शास्त्रीय संगीत में डुबोया था उनके छोटे भाई के बैंड इबादत ने उसमें एक से बढ़कर एक गाना प्रस्तुत कर मस्ती का तड़का लगा दिया।

दमादम मस्त कलंदर और रे कबीरा मान जा पर सभी को झूमा दिया। हर्षिता तिवारी ने जो मैनू यार न मिले ने श्रोताओं को प्रियतम की याद में डुबा दिया। बैंड में कीबोर्ड पर प्रतीक गुप्ता, ड्रम पर मार्शल नाथ, गिटार पर अर्पित राजे  बेस पर योगेश शर्मा ने अपने हुनर का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें