फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सावन में सोमवार को बदली रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
सावन के प्रत्येक सोमवार और अन्य त्योहारों पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। प्रशासन ने शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें बाईपास मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि यह बदलाव सुबह दो बजे से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। अचलताल, खेरेश्वरधाम और भुमियां बाबा आश्रम कन्होई गभाना पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। सावन के सोमवार 03, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे। 11 अगस्त को शिवरात्रि है। हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन पर भी यह व्यवस्था लागू होगी। इन दिनों शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। रोडवेज बसें बाईपास मार्गों से चलेंगी। इससे यातायात सुचारु रहेगा।


दिल्ली, खुर्जा और खैर की ओर से डायवर्जन
दिल्ली, खुर्जा, खैर और टप्पल से शहर या खेरेश्वर चौराहा आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें एटा, कानपुर, आगरा या मथुरा जाने के लिए दौरऊ, सोमना मोड़, गभाना से खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए भेजा जाएगा। हल्के वाहनों को हरिदासपुर तिराहे, लोधा से जीटी रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था सुबह दो बजे से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


मथुरा, आगरा और कानपुर की तरफ से डायवर्जन
मथुरा और इगलास से शहर, खेरेश्वर चौराहा या नादा पुल आने वाले भारी वाहन पुराना बाईपास मथुरा पेट्रोल पंप से डायवर्ट होंगे। खुर्जा, बुलंदशहर या दिल्ली जाने वाले वाहनों को इगलास से गोंडा, खैर की तरफ मोड़ा जाएगा। आगरा से शहर या सासनी गेट आने वाले भारी वाहन वन चेतना केंद्र, दाउद खां, फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास, गोंडा की तरफ भेजे जाएंगे। कानपुर और एटा से अलीगढ़ शहर या खेरेश्वर चौराहा आने वाले भारी वाहनों को सिकंदाराराऊ, हाथरस से एवं गोपी, अकराबाद से सासनी, इगलास, गोंडा, खैर होते हुए गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

रामघाट रोड और बुलंदशहर की ओर से डायवर्जन
रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर या क्वार्सी चौराहा आने वाले सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें अतरौली से कासगंज, गोधा, छतारी डिबाई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुलंदशहर और डिबाई से अलीगढ़ शहर, सारसौल चौराहा या क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ मोड़ा जाएगा। सारसौल चौराहे से नादा पुल और खेरेश्वर की तरफ सभी भारी एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जिन्हें भांकरी से नए बाईपास से भेजा जाएगा। खेरेश्वर चौराहे से नादापुल की तरफ वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा, जिसे चौराहे पर रोककर नए बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें