फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कपड़े और जूते पर जीएसटी का विरोध करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में कपड़े एवं जूते पर जीएसटी वृद्धि का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कानपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी में जीएसटी वृद्धि का प्रदेश स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जीएसटी विभाग में ऑडिट एवं रिफंड के नाम पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर आक्रोश व्यक्त किया। आखिरी तारीख पर तरह-तरह के ऑब्जेक्शन लगा दिए जाते हैं। व्यापारियों के यहां छापे पड़ते हैं। अधिकारियों के यहां छापे पड़े तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। सतीश माहेश्वरी ने कहा कि जीएसटी ऑडिट केंद्रीय व्यवस्था है। हमें उन कारणों पर ध्यान देकर अपना बचाव करना होगा कि हमारा केस ऑडिट में न आए। व्यापारियों ने संपत्ति कर पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसके आरोपण में पारदर्शिता नहीं है। किशन गुप्ता ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैंकों में कोई अनुशासन नहीं है। 10 बजे तक स्टाफ नहीं आता है। चार बजते ही काम बंद कर दिया जाता है। कभी प्रिंटर खराब है तो कभी कनेक्टिविटी गायब होने की समस्याएं बताई जाती है। चेक कई-कई दिन क्लियर नहीं होते हैं। इस मौके पर ओपी राठी, अशोक कुमार गुप्ता, संगीता अग्रवाल, विकास शर्मा, पवन कुमार, अनिल कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रवीण माहेश्वरी, उदित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद सलीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें