कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में आए प्रतिनिधि मंडल ने जिला कमेटी से वार्ता के बाद औरंगजेब परिवार को डेढ़ लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। ठा.सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने बताया कि परिवार को यह रकम दी जाएगी। इस रकम को प्रदेश कांग्रेस के खाते से परिवार के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
पुलिस कर रही सर्विलांस-सीसीटीवी की जांच
इस घटना में औरंगजेब के साथियों को जिस मुकदमे में नामजद किया गया है। उनकी भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन सभी की सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से मौजूदगी देखी जा रही है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई तय होगी।