फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुरक्षा को लेकर व्यापारियों ने की पुलिस के साथ बैठक

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को समस्या बताते हरदुआगंज, जलाली के सर्राफा कारोबारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के रुक्मणी विहार गेस्ट हाउस में रविवार शाम पुलिस और सराफा व्यापारियों के बीच बैठक आयोजित हुई। इसमें व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि लालच अपराध की जननी है। उन्होंने कहा कि किसी अजनबी से लालचवश जेवरात न खरीदें तथा अधिक मात्रा में सामान लाने-ले जाने से पहले पुलिस को सूचना दें। साथ ही दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रकाश चंद्र वर्मा ने शोभायात्रा और बरात में तेज आवाज वाले डीजे पर रोक लगाने की मांग की। हृदेश वर्मा ने पटाखे जैसी आवाज करने वाली बाइकों की शिकायत की। इस दौरान दयानंद वर्मा, एसएचओ हरिभान सिंह राठौर, शुभम गोयल, देवेश सक्सेना, प्रकाशचंद्र वर्मा, कुशलपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें