फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबकर चालक की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 18 Oct 2024 04:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चालक अजमल खां ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईटों को लेकर पथवारी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि सड़क में गड्ढा होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली और मृतक अजमल खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल-खैर राजमार्ग पर 17 अक्टूबर देर रात पथवारी मंदिर के पास सड़क में गड्ढे से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोधा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजन को दिया। युवक के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधा के गांव रायट निवासी 22 वर्षीय अजमल खां पुत्र उम्मेदअली के परिजनों ने बताया कि अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में 21 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में आने वाले उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के हेलीपैड बनाने के लिए इण्टरलौकिंग ईटें लेकर जा रहा था। जैसे ही चालक अजमल खां ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईटों को लेकर पथवारी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि सड़क में गड्ढा होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और लोधा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी की। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोधा पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गयाय। एसओ लोधा राजवीर सिंह परमार ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें