पति-पत्नी और बेटा एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
गभाना स्थित हाईवे दौरऊ मोड़ के पास 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे कोहरे में सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती में टक्कर मार दी। हादसे में पांच साल के बेटा सहित दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के सारसौल निवासी रमेश पत्नी रेखा, पांच साल के बेटे आरव के साथ बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे दौरऊ मोड़ के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने टोल प्लॉजा एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।