फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ई रिक्शा-ऑटो हटेंगे, रोजाना 16 ई-बसें लगाएंगी 160 फेरे, इस समय ही चल सकेंगे ऑटो

Sun, 28 Dec 2025 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रीन कॉरिडोर रूट पर 14 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसमें सूत मिल चौराहा, मेलरोज बाईपास, तहसील कोल तिराहा, मसूदाबाद, रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क, नौ देवी मंदिर, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, गंगा पैलेस, छर्रा न्यू बस स्टैंड, बौनेर चौराहा और बौनेर शामिल हैं।
विज्ञापन
ई-बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले जीटी रोड पर पर दिन के समय ई रिक्शा, ऑटो को हटाकर 16 ई-बसें संचालित की जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारी सतेंद्र वर्मा कहते हैं कि सारसौल चौराहे से बौनेर तक करीब 10 किलोमीटर लंबे रूट को ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, जहां सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक 16 ई-बसें चलेंगी। इस दौरान ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ई-रिक्शा और ऑटो चल सकेंगे। एक फरवरी से इस रूट पर चलने वाले सभी ई रिक्शा और ऑटो वालों को नोटिस दिया जाएगा।

ई-बसों का संचालन जीटी रोड पर शुरू होगा। 15 फरवरी से ई-रिक्शा व ऑटो जीटी रोड पर 16 घंटे के लिए बंद होंगे। यात्रियों की संख्या के अनुसार ई-बसों को बढ़ाया जा सकता है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त।

विज्ञापन

यह है रूट पर स्थिति

  • 5000 ई-रिक्शा और ऑटो इस रूट पर चल रहे
  • 40 यात्रियों की क्षमता होती है एक बस की

विज्ञापन

रूट पर 14 बस स्टॉप बनेंगे
ग्रीन कॉरिडोर रूट पर 14 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसमें सूत मिल चौराहा, मेलरोज बाईपास, तहसील कोल तिराहा, मसूदाबाद, रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क, नौ देवी मंदिर, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, गंगा पैलेस, छर्रा न्यू बस स्टैंड, बौनेर चौराहा और बौनेर शामिल हैं। एक जनवरी से बस स्टॉप पर साइन बोर्ड लगाने और पांच जनवरी से ई-बसों का ट्रायल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें