फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फोन पर बात करते हुए खेत में उतारते समय ट्रैक्टर पलटा, कटर के नीचे दबने से चालक की मौत

Thu, 10 Apr 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चालक फोन पर बात करते समय कटर लगे ट्रैक्टर को खेत में उतार रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक कटर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों क्षेत्र के गांव नगला अलिया में 9 अप्रैल को सड़क से खेत में ट्रैक्टर को उतारते वक्त कटर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। लोगों ने बताया है कि हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन


32 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह गांव नगला अलिया अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही एक किसान के गेहूं निकालने जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे गेहूं निकालने का कटर लगा हुआ था। लोगों ने बताया कि खेत सड़क से काफी नीचा था। देवेंद्र ने फोन पर बात करते हुए ट्रैक्टर को सड़क से खेत में नीचे उतारा।

इस बीच असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया। बचने के लिए चालक ने कूदा, लेकिन कटर की नीचे वह दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर आ गए। लोगों ने दूसरा ट्रैक्टर लगाकर नीचे दबे देवेंद्र को निकाला। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें